अरविंद रजक बने भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के धनपुरी मंडल अध्यक्ष का प्रभार अरविंद रजाक को सौंपा गया है जिसमें युवा समाजसेवी गौरव तिवारी और सुरेश लोधी ने पार्टी के इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा है , कि अरविंद रजक को भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनाए जाने से पूरे नगर और जिले में संगठन काफी मजबूत होगा ! कार्यकर्ताओं में नया जोश का संचार हुआ है कार्यकर्ता काफी उत्साहित है l उनके नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे l पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए एक मेहनती ईमानदार नेता को चुनकर पार्टी ने अहम फैसला लिया है l
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय श्री विष्णु दत्त एवं भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री वैभव पवार के निर्देश अनुसार एवं जिला अध्यक्ष श्री कमल प्रताप सिंह जी के अनुमोदन एवं संभाग प्रभारी श्री हरिशंकर खटीक जी एवं जिला प्रभारी श्री पितांबर टोपनानी जी की सहमति से भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल प्रताप सिंह युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रियम त्रिपाठी ने संगठनात्मक दृष्टि से आदेश अनुसार संगठन विस्तार करने के लिए भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धनपुरी की नियुक्ति की है l अरविंद रजक के भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बनने पर इष्ट मित्रों ने फूल माला पहनाकर मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से अरविंद रजक का स्वागत किया l इष्ट मित्रों में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश तिवारी अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष राहत सिद्दीकी, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष तबरेज खान, फरियाद खान, रवि कश्यप, सनी सिंह बंटी ,संजू चंदवानी, अफसर मिर्जा बेग ,गौरव तिवारी , चिराग तिवारी ,सुरेश लोधी, मोहम्मद शकील, सुबोध सोनी, सूरज महार, नीलू विश्वकर्मा, दीपक लोधी, अनुराग लोधी, बाला लोधी, आदिल खान ,मजहर खान ने बधाई दी !