दिग्विजय सिंह का पॉलिटिकल पाखंड :नरोत्तम मिश्रा
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की 21 जनवरी के लिए मुलाकात का समय तय होने के बाद निरस्त किये जाने के बाद दिग्विजय सिंह भड़क गए। उन्होंने गुरूवार 20 जनवरी को एक वीडियो जारी कर सीएम हाउस पर धरना देने का बयान एक वीडियो के माध्यम से जारी किया।
वीडियो में दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज पर निशाना साधा साथ ही चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि आपको ये बर्ताव बहुत महंगा पड़ेगा। दिग्विजय सिंह की इस भाषा पर भाजपा ने आपत्ति की है। गृह मंत्री एवं सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह ने मिलने का समय मांग रहे हैं अड़ीबाजी कर रहे हैं। क्या ये एक पूर्व मुख्यमंत्री की भाषा होना चाहिए?क्या ये एक राज्य सभा सांसद की भाषा है? क्या समय मांगना ऐसे शोभा देता है?ये पोलिटिकल पाखंड हैं।
19 जनवरी को मुख्यमंत्री कार्यालय से मुलाकात का समय तय होने की सूचना दिग्विजय सिंह को दी गई तो लगा मामला अब शांत हो जायेगा। लेकिन मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा सीएम शिवराज सिंह चौहान की व्यस्तता का हवाला देते हुए कल 21 जनवरी को होने वाली मुलाकात निरस्त होने दिग्विजय सिंह भड़क गए है और मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। अब देखना ये होगा कि ये मामला कहाँ तक जाता है।
Source:mpbreking