पंचायत चुनाव:ओबीसी आरक्षण जल्द बहाल करने जुटी सरकार
कलेक्टरों को 7 जनवरी 2022 तक जानकारी देने के लिए पत्र लिखा
पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रमुख सचिव अशोक बर्णवाल ने सभी कलेक्टरों को सात जनवरी 2022 तक जानकारी देने के लिए पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पिछड़े वर्ग के व्यक्तियों की राजनीतिक हिस्सेदारी में पिछड़ेपन के स्वरूप और कारणों से जो बाधा आती है, उसका अध्ययन करने के लिए पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग ने जानकारी चाही है। इसके लिए अपने जिले की सभी ग्राम पंचायतों के अनारक्षित पदों के विरुद्ध चुने गए अन्य पिछड़ा वर्ग के जनप्रतिनिधियों की जानकारी एकत्र करके भेजी जाए।
यह कार्य किसी भी स्थिति में सात जनवरी तक पूरा करके रिपोर्ट शसन को भेजी जाए। मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान राज्य निर्वाचन आयोग को आदेश दिया था कि ओबीसी के लिए आरक्षित पदों को सामान्य में पुन: अधिसूचित कराया जाए। पिछड़ा वर्ग विभाग द्वारा जुटाई जा रही जानकारी इसके मद्देनजर महत्वपूर्ण मानी जा रही