मप्र में मंत्रिमंडल का विस्तार 3 जून को:सूत्र
कटनी (विजयराघवगढ़) के लाडले विधायक संजय पाठक का मंत्री बनना तय।
भोपाल।।
मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार अब संभवत 3 जून को होगा। बीजेपी के प्रदेश महामंत्री सुहास भगत आज सोमवार को दिल्ली जा रहे हैं जहां वे आलाकमान से मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चा करेंगे , इस बात की भी चर्चा हो रही है कि शिवराज सिंह चौहान भी 2 जून को दिल्ली जा सकते हैं और आलाकमान के पास जाकर मंत्रिमंडल के नामों पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं इस मंत्रिमंडल में सिंधिया के समर्थक इमरती देवी ,प्रद्युमन सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभु राम चौधरी, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव और रणवीर सिंह को मंत्री बनाए जाने की चर्चा है ।
इसके अलावा इंदल सिंह कंसाना, बिसाहू लाल सिंह और हरदीप सिंह डंग मंत्री बन सकते हैं , कुल 25 मंत्रियों को शपथ दिलाई जाने की संभावना है। जिनमें बीजेपी प्रदेश इकाई के साथ चर्चा करके मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जो सूची तैयार की है, उसमें सिंधिया समर्थकों के अलावा गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह, रामपाल सिंह , अजय विश्नोई, यशोधरा राजे सिंधिया , गौरीशंकर बिसेन, राजेंद्र शुक्ला, गिरीष गौतम, केदारनाथ शुक्ला, विश्वास सारंग , विष्णु खत्री , अरविंद भदौरिया, संजय पाठक, विजय शाह, डॉ सीताशरण शर्मा, उषा ठाकुर, रमेश मेंदोला, महेंद्र हार्डिया, चेतन कश्यप ,महेंद्र यादव व ओमप्रकाश सकलेचा के नाम शामिल हैं। हालांकि इनमें से कुछ नामों में केंद्रीय नेतृत्व परिवर्तन कर सकता है और कुछ नए नामों को इनमें जोड़ा जा सकता है।