दिवंगत श्रमिको के परिवार को दी जाएगी हर संभव सहायता :शिवराज
मुख्यमंत्री सहित मंत्रीगणो ने दिवंगत श्रमिको को दी श्रद्धांजलि
उमरिया।। बीते शुक्रवार के दिन महाराष्ट्र के औरंगाबाद के पास रेल हादसे के शिकार हुए 16 श्रमिक, जिसमे 11 शहडोल और 5 उमरिया जिले के मजदूर शामिल थे, जिन्हें मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मंत्रीगण श्री नरोत्तम मिश्रा, श्री तुलसी सिलावट, श्री कमल पटेल तथा श्री गोविंद सिंह राजपूत ने आज मंत्रालय में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मजदूरों को श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि रेल हादसे में हमारे 16 मजदूरों की मृत्यु से मैं अत्यंत दुखी हूँ। संकट की इस घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्हें हरसंभव सहायता दी जाएगी। उनके परिवारों को पाँच-पाँच लाख रुपए की राहत राशि दी जा रही है। इसके अलावा रेल मंत्री जी से भी उन्हें सहायता प्रदान करने का आग्रह किया गया है। रेल मंत्री द्वारा घटना की जाँच के आदेश भी दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने बताया कि मंत्री सुश्री मीना सिंह अधिकारियों की टीम के साथ औरंगाबाद पहुंचे थे और वहाँ वे घायल मजदूर साथियों के इलाज की समुचित व्यवस्था की है। दिवंगत मजदूरों के पार्थिव शरीर को ट्रेन से जबलपुर लाया गया, फिर उन्हें सड़क मार्ग से उनके गांव तक पहुँचाया गया। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति तथा उनके परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
दरअसल उमरिया जिले के यह पांचो श्रमिक मानपुर विधानसभा के निवासी थे जिसमें 1 श्रमिक चिल्हारी गांव का बाकी 4 श्रमिक ग्राम पंचायत ममान अंतर्गत थे। चूंकि इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व मंत्री मीना सिंह करती है इस लिहाज से मीना सिंह को गहरा दुख पहुंचा है मंत्री मीना सिंह हमेशा से अपने क्षेत्र को एक अपने परिवार की तरह मानकर चलती थी और ऐसे में परिवार में इतना बड़ा हादसा उन्हें और पूरे जनमानस को दुखी कर दिया है।उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित कर दुखी परिवार को इस संकट की घड़ी में दुख सहन करने की प्रार्थना की है, उन्होंने यह भी कहा कि वे शोकाकुल परिवार के साथ है और हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार है।