क्षेत्रवासियों के लिए समर्पित है मीना सिंह
उमरिया।।
मानपुर विधान सभा की लोकप्रिय विधायक सुश्री मीना सिंह के द्वारा प्रतिदिन सघन जन सम्पर्क कर लोगो की समस्या और जनहित के कार्यों का निराकरण तत्परता से किया जा रहा है।
विधायक मीना सिंह के द्वारा शहर,गांव कस्वे के क्षेत्रों में भ्रमण कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात करती है, इसके अलावा उमरिया स्थित अपने निवास पर भी दिनभर लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करती है, वही क्षेत्र में होने वाले शादी समारोहों पहुंचना, अस्पताल में मरीजों का हाल-चाल उनके इलाज की जानकारी लेना सहित क्षेत्रवासियों से जुड़ी समस्याओं से रूबरू होती है |
आज भी उन्होंने उमरिया निवास पर जन सुनवाई कर दूरदराज के गांवों से आये सैकडो लोगों की समस्याओं को सुना और तत्परता से निराकरण भी किया,दूरदराज के गांवों से आये लोंगो में ग्राम चितराव, हरदी, मझटोला,झलवार के किसान व ग्रामवासी शामिल थे।