सागौन का कत्लेआम कर बनाया आशियाना, निगम और वन विभाग की संयुक्त कार्यवाही
उमरिया।। सगरा मंदिर रोड के घोड़ा लाइन पर पीछे के हिस्से मे पर्यावरण के संरक्षण के लिए लगे सैकड़ो सागौन के पेड़ों को काटकर आशियाना बना लिया गया, जिस पर आज सुबह तड़के ही वन विकास निगम और वन विभाग ने तापड़तोड कार्यवाही को अंजाम दिया। इस दौरान बड़े पैमाने पर सागौन की लकड़ी जब्त की गई वही अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। इस दौरान बड़ी संख्या मे विभाग के आला अधिकारी व कर्मी मौजूद रहे। जानकारी के मुताबिक सुभाषगंज स्थित वन विकास निगम द्वारा हजारों सागौन के पेड लगाये गये थे, जिन्हें नेस्तो नाबूत करते हुए अतिक्रमणकारियों ने अपना कब्जा जमा लिया था।
कार्यवाही करने गई वन विभाग की टीम ने जब हालात देखे तो सभी के होश उड़ गये। टीम ने पाया कि उक्त वन भूमि पर प्लाटिंग की जा रही थी और इसे बेचा भी जा रहा था। सूत्र बतातें है कि वन भूमि को खरीदने वाले पुलिस तक के व्यक्ति है, जिन्हें मोटी रकम लेकर भूमि प्रदाय की गई है। वही स्थानीय लोगो ने भी जमकर कब्जा किया था, जिन्हें हटाते हुए विधि संमत कार्यवाही की जा रही है।
कार्यवाही करने गई टीम ने बड़े पैमाने पर सागौन की लकड़ी बरामद की है। इस दौरान चीरान और बल्लियां भी जब्त करते हुए कार्यवाही मे लिया है। कहा जा रहा है कि अतिक्रमण के अलावा सागौन के हरे पेड़ काटने पर संबंधित लोगो को दंडित किया जायेगा।
हरे पेड़ो का कत्लेआम करते हुए टीम ने पांच सहित अन्य लोगो पर कार्यवाही की है जिनमें दुल्लाह महार, फूलबाई, बिट्टी बाई, विमला कोल, ओंकार त्रिपाठी सहित अन्य शामिल है। इस कार्यवाही मे डीसी त्रिपाठी उप संभागीय प्रबंधक, रेंजर एसके खरे, अमृतलाल धुर्वे, फूल सिंह मरावी, अमर सिंह, रवि सहित वन विकास निगम व वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।